spot_img
HomeखेलRavichandran Ashwin: आर अश्विन ने IPL से लिया संन्‍यास, 2009 में CSK...

Ravichandran Ashwin: आर अश्विन ने IPL से लिया संन्‍यास, 2009 में CSK की तरफ से किया था डेब्‍यू

रविचंद्रन अश्विन IPL 2025 में CSK टीम के हिस्सा थे, लेकिन इस सीजन में वे ज्यादा मैच नहीं खेले। उन्हें टीम से रिलीज किए जाने की भी चर्चाएं चल रही थी। IPL में अश्विन पांच अलग-अलग टीमों की तरफ से खेले हैं।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगलवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, अब वें विदेशी लीग्स में खेलते नजर आएंगे। अपने पोस्ट में अश्विन ने इसकी भी जानकारी दी है।

अश्विन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कई विदेशी लीग में खेलने का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।’

सभी फ्रेंचाइजी और BCCI को कहा- शुक्रिया
भारतीय स्पिन ऑलराउंडर ने आगे लिखा, ‘इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी IPL और BCCI का, जिन्होंने मुझे अब तक मौका दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।’

CSK से रिलीज करने की थी चर्चा
IPL 2025 में रविचंद्रन अश्विन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK) टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस सीजन में वें ज्यादा मैच नहीं खेले। उन्हें टीम से रिलीज करने की भी बात चल रही थी। उन्होंने IPL 2025 में आखिरी मैच 20 मई को खेला था। इस सीजन में उन्होंने CSK के लिए कुल नौ मैच खेले थे।

9 साल बाद होम फ्रेंचाइजी में हुई थी वापसी
CSK ने 38 साल के अश्विन को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसी के साथ उनकी 9 साल बाद अपने होम फ्रेंचाइजी में वापसी हुई थी। अश्विन IPL में पांच अलग-अलग टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। 2016 से 2024 के बीच वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले। इससे पहले वें साल 2008 से 2015 तक CSK का हिस्सा रहे।

2010 और 2011 में CSK के लिए जीते IPL खिताब
रविचंद्रन अश्विन ने अपना IPL डेब्‍यू 2009 में CSK की तरफ से ही की थी। उन्होंने अपने IPL करियर में कुल 221 मैच खेले, जिसमें 7.20 की इकोनॉमी से 187 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्‍होंने एक अर्धशतक के साथ कुल 833 रन बनाए। इस दौरान साल 2010 और 2011 में CSK के लिए आईपीएल खिताब जीते।

भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं अश्विन
अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उन्होंने 14 से 18 दिसंबर 2024 के बीच खेले गए गाबा टेस्ट के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया था। अश्विन ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं।

आर. अश्विन को मिल चुका है पद्मश्री पुरस्कार
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रविचंद्रन अश्विन को 28 अप्रैल 2025 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही अश्विन यह अवॉर्ड लेने वाले 40वें भारतीय क्रिकेटर बन गए। उनसे पहले जहीर खान, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर समेत कई अन्य प्लेयर्स को यह अवॉर्ड मिल चुका है।

ये भी पढ़ें: BCCI: रोहित शर्मा व सुर्यकुमार के भविष्य पर सवाल, शुभमन गिल को मिल सकती है तीनों प्रारूपों में कप्तानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bihar Wings
Bihar Wings
बिहार विंग्स सिर्फ न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, एक मिशन है—सच को निर्भीकता से सामने लाने का। यहां मिलती हैं तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष खबरें—राजनीति से लेकर समाज तक, ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तक, बिना एजेंडा, सिर्फ पत्रकारिता।
RELATED ARTICLES
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
47 %
2.1kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
36 °
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular