spot_img
Homeबिहार इलेक्शनBihar Election : तेजस्वी यादव की आय पांच साल में 02 लाख...

Bihar Election : तेजस्वी यादव की आय पांच साल में 02 लाख से बढ़कर करीब 12 लाख रुपये, 18 आपराधिक मामले दर्ज

तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन दाखिल करते हुए शपथ पत्र में बताया कि उनकी आय 5 साल में ₹2.14 लाख से बढ़कर ₹11.46 लाख हो गई है। उनके पास ₹6.12 करोड़ की संपत्ति, ₹55 लाख का कर्ज और 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तेजस्वी के पास खुद का वाहन नहीं है।

पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव (Bihar Election) के लिए राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते हुए जो शपथ पत्र पेश किया है, उसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस हलफनामे में तेजस्वी की आय, संपत्ति और आपराधिक मामलों से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

शपथ पत्र के अनुसार, तेजस्वी यादव की आय में पिछले पांच वर्षों में करीब 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में जहां उनकी कुल आय ₹2,14,350 थी, वहीं अब यह बढ़कर ₹11,46,610 रुपये हो गई है। यानी उनकी आमदनी में लगभग ₹9 लाख से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा भरते तेजस्वी

सोना-चांदी और संपत्ति का ब्यौरा

तेजस्वी यादव ने बताया है कि उनके पास 200 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी राजश्री यादव के पास 480 ग्राम सोना है। इसके अलावा बेटी के पास एक किलो और बेटा के पास 100 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी है।

शपथ पत्र में दर्ज विवरण के अनुसार, तेजस्वी के पास कुल ₹34,60,200 की अचल संपत्ति है। वहीं, खरीद के बाद स्वयं द्वारा कराई गई कंस्ट्रक्शन वाली संपत्ति की कीमत लगभग ₹8.5 लाख बताई गई है। उन्होंने खुलासा किया है कि उनके ऊपर कुल ₹55,52,051 का कर्ज है।

तेजस्वी ने बताया कि उनके पास ₹6,12,48,877 की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी राजश्री के नाम ₹59,69,286 की चल संपत्ति दर्ज है। नकदी के रूप में तेजस्वी के पास ₹1.5 लाख और उनकी पत्नी के पास ₹1 लाख कैश है। इसके अलावा तेजस्वी के पास पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र में चार अलग-अलग स्थानों पर जमीनें हैं। दिलचस्प बात यह है कि इतनी संपत्ति होने के बावजूद तेजस्वी यादव ने अपने शपथ पत्र में उल्लेख किया है कि उनके नाम पर कोई निजी वाहन दर्ज नहीं है।

तेजस्वी पर 18 आपराधिक मामले दर्ज, चार पर अपील विचाराधीन

तेजस्वी यादव के खिलाफ कुल 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से चार मामलों में अपील विचाराधीन है। उन्होंने पहले की तरह इस बार भी कहा कि ये सभी मामले राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज किए गए हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, “जनता का भरोसा और न्याय की आवाज ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। राघोपुर की जनता इस बार भी सच्चाई और विकास की राजनीति को चुनेगी।”

मौके पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, बड़ी बहन मिसा भारती समेत राजद के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav: राहुल-तेजस्वी की यात्रा पर उठाए सवाल, कहा- लोकतंत्र को तार-तार कर रहा ‘जयचंद’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bihar Wings
Bihar Wings
बिहार विंग्स सिर्फ न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, एक मिशन है—सच को निर्भीकता से सामने लाने का। यहां मिलती हैं तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष खबरें—राजनीति से लेकर समाज तक, ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तक, बिना एजेंडा, सिर्फ पत्रकारिता।
RELATED ARTICLES
Patna
heavy intensity rain
37.7 ° C
37.7 °
37.7 °
25 %
5.8kmh
0 %
Mon
34 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
38 °
Fri
35 °
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular