spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयAlaska Summit: बेनतीजा रही ट्रम्प-पुतिन की बातचीत, यूक्रेन युद्ध खत्म करने को...

Alaska Summit: बेनतीजा रही ट्रम्प-पुतिन की बातचीत, यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर तीन घंटे चली बैठक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प की अगली मुलाकात मास्को में हो सकती है, क्योंकि पुतिन ने ट्रम्प को मास्को में मीटिंग का निमंत्रण दिया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पुतिन ने कहा- "अगली बार मास्को में…"

Alaska Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की अलास्का में शुक्रवार (15 अगस्त) को बंद कमरे में बैठक हुई। इस दौरान दोनों वर्ल्ड लीडर्स के बीच यूक्रेन में जंग (Ukraine War) खत्म करने को लेकर करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई। इस बैठक के बाद दोनों ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया।

अलास्का में हुई इस बैठक का पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार था। ऐसा माना जा रहा था कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने को लेकर दोनों देश किसी ठोस नतीजे तक पहुंचेंगे, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है। पुतिन और ट्रंप की अगली मुलाकात अब मास्को में हो सकती है, क्योंकि पुतिन ने खुले तौर पर ट्रंप को मास्को में मीटिंग का निमंत्रण दिया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पुतिन ने कहा- “अगली बार मास्को में…”

बैठक बहुत सकारात्मक रही: ट्रम्प
इस दौरान ट्रम्प (Donald Trump) ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही है। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन फिलहाल कोई समझौता नहीं हुआ है। कोई समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और नाटो से भी बात की जाएगी, लेकिन अब बहुत कुछ जेलेंस्की पर निर्भर करेगा।

‘यूक्रेन युद्ध की असली वजह को खत्म करना होगा’
वहीं, पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए उसकी असली वजह को खत्म करना होगा। अगर साल 2022 में ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता मंच से चले गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने तालियां बजाकर पुतिन का किया अभिनंदन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को करीब 10 साल बाद अमेरिका के अलास्का पहुंचे थे। यहां B-2 बॉम्बर एयरक्राफ्ट से उनका स्वागत किया गया। उनके रेड कार्पेट पर आते ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया। फिर पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें: India-China: जल्द शुरू होंगी भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स, SCO की बैठक में हो सकती है घोषणा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bihar Wings
Bihar Wings
बिहार विंग्स सिर्फ न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, एक मिशन है—सच को निर्भीकता से सामने लाने का। यहां मिलती हैं तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष खबरें—राजनीति से लेकर समाज तक, ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तक, बिना एजेंडा, सिर्फ पत्रकारिता।
RELATED ARTICLES
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
47 %
2.1kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
36 °
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular