spot_img
HomeबिहारPawan Singh: फैंस की नासमझी के कारण कटाव पीड़ितों तक नहीं पहुंच...

Pawan Singh: फैंस की नासमझी के कारण कटाव पीड़ितों तक नहीं पहुंच पाए पावर स्टार, साथ देने का किया वादा

भोजपुर जिले के जवइनिया गांव के अबतक 300 से अधिक घर गंगा में विलीन हो चुके है। यहां के लोग अब बांध पर रहने को मजबूर हैं। ऐसे में अगर पवन सिंह यहां के पीड़ितों से मिलते तो इनकी बात दूर तक जाती और सरकार की नींद खुलती।

आरा: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) शाहपुर प्रखंड स्थित गंगा नदी के कटाव से प्रभावित जवइनिया गांव के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। इसकी भनक जैसे ही स्थानीय लोगों तक पहुंची, उनके फैंस और ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके प्रशंसकों ने पवन सिंह के काफिले को जवइनिया गांव से पहले ही गौरा पुल पर घेर लिया। वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

गौरा पुल के पास सड़क पर बाढ़ का पानी बह रहा था और आसमान से बारिश बरस रहा था, लेकिन बारिश और बाढ़ की परवाह किए बिना लोग पावर स्टार की एक झलक पाने के लिए डटे रहे। हालात ऐसे बन गए कि पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी कार से भी बाहर नहीं निकल पाए। भीड़ बेकाबू होते देख प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ उन्हें वापस जाने को कहा। इसके बाद पवन सिंह अपनी गाड़ी का गेट खोलकर बाहर निकले, हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और वापस लौट गए।

इस संबंध में भोजपुरी सुपरस्टार के बड़े भाई गुड्डू सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पवन सिंह सोमवार को लखनऊ से जवइनिया गांव के पीड़ितों से मिलने आ रहे थे, लेकिन गौरा पुल पर भीड़ बेकाबू होने के कारण वापस लौट गए। वहां हर शख्स उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। ऐसे में अनहोनी की आशंका थी, क्योंकि हर तरफ बाढ़ का पानी है और लोग मान नहीं रहे थे।

गुड्डू सिंह ने आगे कहा कि लोग यह नहीं समझ पाए कि अगर पवन सिंह यहां जवइनिया गांव के पीड़ितों से मिलते तो बात दूर तक जाती। यहां 300 से अधिक लोगों का घर गंगा में समा गया है। लोग बांध पर रहने को मजबूर हैं। एक-दो घर होता तो हमलोग अपने स्तर पर जमीन लेकर बनवा देते, लेकिन यहां सैकड़ों लोगों के पुनर्वास का मामला है, जो सरकार की पहल से ही संभव है। इस संबंध में जिला प्रशासन से भी बात की जा रही है।

बांध पर ही बनेगा अस्थाई बसेरा
गौरतलब है कि पवन सिंह की तरफ से पहले ही बाढ़ पीड़ितों के लिए ट्रक में भरकर राहत सामग्री भेजी गई है, जिसमें बांस, तिरपाल और अन्य जरूरी सामान शामिल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पवन सिंह ने ग्रामीणों से पूछकर ही बांस और तिरपाल भेजवाए हैं, ताकि लोगों के लिए बांध पर ही अस्थाई बसेरा बन सके।

हमेशा आप सभी के साथ हैं: पवन सिंह
वहीं, जवइनिया गांव नहीं पहुंच पाने के बाद भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए वहां के पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “जवइनिया गांव के पीड़ित परिवार को मेरा सादर प्रणाम। केवल आज ही नहीं… हम हमेशा आप सभी के साथ हैं।”

ये भी पढ़ें: Sara Tendulkar: ऑस्ट्रेलिया ने सचिन तेंदुलकर की बेटी को बनाया ब्रैंड एम्बेसडर, अब पर्यटन को बढ़ावा देंगी सारा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bihar Wings
Bihar Wings
बिहार विंग्स सिर्फ न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, एक मिशन है—सच को निर्भीकता से सामने लाने का। यहां मिलती हैं तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष खबरें—राजनीति से लेकर समाज तक, ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तक, बिना एजेंडा, सिर्फ पत्रकारिता।
RELATED ARTICLES
Patna
mist
21 ° C
21 °
21 °
83 %
0kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular