spot_img
Homeबिहार16 अगस्त से शुरू होगा राजस्व महाअभियान, 10 August को होगी पंचायत...

16 अगस्त से शुरू होगा राजस्व महाअभियान, 10 August को होगी पंचायत प्रतिनिधियों की अहम बैठक

16 अगस्त से 20 सितम्बर तक पूरे बिहार में राजस्व महा-अभियान चलाया जाएगा। डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में सुधार, नामांतरण और बंटवारा जैसे कार्य तेज़ी से निपटाए जाएंगे।

पटना : बिहार में भूमि संबंधी कार्यों को तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक राजस्व महा-अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि रैयतों (भूमि स्वामियों) की सीधी भागीदारी सुनिश्चित की जाए और हर घर तक इस पहल की पहुंच बनाई जाए।

इस दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और सेवा संघों की मदद ली जाएगी। इसी कड़ी में 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया जाना है, जिसकी अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह करेंगे। इस बैठक में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, राजस्व सेवा से जुड़े संघ और अन्य संगठन शामिल होंगे।

अभियान के दौरान डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में मौजूद त्रुटियों को सुधारा जाएगा, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन किया जाएगा और साथ ही, उत्तराधिकार नामांतरण एवं संयुक्त संपत्ति बंटवारा नामांतरण के आवेदन लिए जाएंगे। विभाग की टीमें घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रतियां और आवेदन प्रपत्र बांटेंगी, जिसके बाद हल्का स्तर पर शिविर लगाकर आवेदन और दस्तावेज़ जमा किए जाएंगे।

बैठक में बिहार प्रशासनिक सेवा संघ, बिहार राजस्व सेवा संघ, यूनाइटेड राजस्व सेवा संघ, मुखिया संघ, पंचायत सचिव संघ समेत कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विभाग ने इन संगठनों से सुझाव भी मांगे हैं ताकि अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों को पहले ही सुलझाया जा सके।

ये भी पढ़ें – BCCI: रोहित शर्मा व सुर्यकुमार के भविष्य पर सवाल, शुभमन गिल को मिल सकती है तीनों प्रारूपों में कप्तानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bihar Wings
Bihar Wings
बिहार विंग्स सिर्फ न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, एक मिशन है—सच को निर्भीकता से सामने लाने का। यहां मिलती हैं तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष खबरें—राजनीति से लेकर समाज तक, ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तक, बिना एजेंडा, सिर्फ पत्रकारिता।
RELATED ARTICLES
Patna
mist
21 ° C
21 °
21 °
83 %
0kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular