spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीयIndia-Russia Relations: ट्रम्प के टैरिफ वार के बीच भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति...

India-Russia Relations: ट्रम्प के टैरिफ वार के बीच भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, NSA ने दी जानकारी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन पुतिन का ये दौरा इसी साल के अंत में हो सकता है। अमेरिका के साथ टैरिफ वार के बीच पुतिन का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

India-Russia Relations: रूस से तेल खरीदने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ट्रम्प ने धमकी देते हुए कहा कि भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि, भारत ने साफ कहा कि राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति को एक और बड़ा झटका दिया है।

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) इसी साल के अंत में भारत का दौरा करने वाले हैं। इस बात की जानकारी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) ने गुरुवार को दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर आएंगे।

फिलहाल रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर अभी तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि पुतिन का ये दौरा इसी साल के अंत में हो सकता है। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार फिलहाल मॉस्को में हैं। वहां गुरुवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति पुतिन से भी हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच पुराने संबंधों और सहयोग पर चर्चा हुई। अमेरिका के साथ टैरिफ वार के बीच डोभाल की यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बता दें कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव हैं। रूस से व्यापार, खासकर तेल खरीद को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प भारत पर भड़के हुए हैं। ट्रम्प ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही थी। वहीं, बुधवार को ट्रम्प ने एक आदेश पर हस्ताक्षर किया, जिसमें नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल की खरीद के कारण भारत से आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। इस तरह भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है।

रूसी तेल के खरीदारों पर अतिरिक्त शुल्क की धमकी
इसके अलावा अमेरिका ने ये भी धमकी दी है कि अगर रूस यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए सहमत नहीं होता है तो वह रूसी तेल के खरीदारों पर अतिरिक्त शुल्क लगाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रम्प चीन समेत अन्य देशों पर भी अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा जल्द ही कर सकते हैं। अमेरिका भारत से पहले ब्राज़ील पर 50 फीसदी का टैरिफ लगा चुका है।

ये भी पढ़ें: US के ऑफर को ब्राजील ने ठुकरा, टैरिफ वार के बीच राष्ट्रपति लूला ने कहा- ‘अब मोदी-जिनपिंग से होगी बात’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bihar Wings
Bihar Wings
बिहार विंग्स सिर्फ न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, एक मिशन है—सच को निर्भीकता से सामने लाने का। यहां मिलती हैं तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष खबरें—राजनीति से लेकर समाज तक, ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तक, बिना एजेंडा, सिर्फ पत्रकारिता।
RELATED ARTICLES
Patna
mist
21 ° C
21 °
21 °
83 %
0kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
38 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular