spot_img
Homeराष्ट्रीयAmarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन को पहला जत्था रवाना, अब...

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन को पहला जत्था रवाना, अब तक 3.5 लाख भक्तों ने कराया रजिस्ट्रेशन

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यात्री 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' का जयकारा लगाते रहे।

जम्मू: पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2025) को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह दिखने लगा है। देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप और बालटाल बेस कैंप में पहुंच रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 3 जुलाई यानी कल से होगी।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने बुधवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तीर्थयात्री ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ का जयकारा लगाते रहे। इधर, पंजाब के पठानकोट से भी यात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। यहां से यात्री बालटाल के रास्ते पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे।

5 लाख तीर्थयात्रियों ने किए थे पवित्र गुफा के दर्शन
इस बार तीन जुलाई से शुरू हो रही यह यात्रा (Amarnath Yatra) 38 दिन चलेगी, जो पहलगाम (48 किमी) और बालटाल (14 किमी) दोनों मार्गों से होते हुए गुजरेगी। यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। इस साल बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन के लिए 30 जून तक 3.5 लाख भक्तों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह यात्रा 52 दिन तक चली थी और 5 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

सांस लेने में होती है काफी कठिनाई
अमरनाथ यात्रा का मार्ग काफी दुर्गम और 10,500 फीट की ऊंचाई पर है, जहां ऑक्सीजन की कमी होती है और सांस लेने में भी काफी कठिनाई होती है. ऐसे में सवाल उठना है कि इतने दुर्लभ रास्तों पर शारीरिक और मानसिक चुनौतियों को पार करते हुए हर कोई अमरनाथ यात्रा क्यों करना चाहता है? तो आइए बताते है कि लोग यह यात्रा क्यों करते हैं।

बाबा का यह गुफा क्यों है इतनी खास?
हिंदू धर्म के पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शंकर ने इसी गुफा में माता पार्वती को अमर होने की कथा सुनाई थी। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से अमरनाथ यात्रा करता है और बाबा बर्फानी (Baba Barfani) के दर्शन करता है, उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। एक मान्यता यह भी है कि बाबा अमरनाथ के दर्शन में काशी विश्वनाथ के दर्शन से 10 गुना ज्यादा पुण्य मिलता है और प्रयाग तीर्थ करने से 100 गुना ज्यादा। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार बाबा अमरनाथ के दर्शन जरूर करने चाहिए।

ये भी पढ़ें: Tatkal Ticket Booking: आधार को IRCTC अकाउंट से करना होगा लिंक, वरना नहीं कर पाएंगे ऑनलाइन तत्काल टिकट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bihar Wings
Bihar Wings
बिहार विंग्स सिर्फ न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, एक मिशन है—सच को निर्भीकता से सामने लाने का। यहां मिलती हैं तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष खबरें—राजनीति से लेकर समाज तक, ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तक, बिना एजेंडा, सिर्फ पत्रकारिता।
RELATED ARTICLES
Patna
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
66 %
6kmh
98 %
Wed
37 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
37 °
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular