spot_img
Homeबिहारबिहार में स्वास्थ्य सेवा को नई मजबूती, 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को...

बिहार में स्वास्थ्य सेवा को नई मजबूती, 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिला नियुक्ति पत्र

नीतीश सरकार की ओर से राज्य में 12 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में आज सात हजार से ज्यादा एएनएम को नियुक्ति पत्र दिए गए।

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस बार करीब 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतीकात्मक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही सभी 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

7468 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, 12 लाख से अधिक नौकरी देने का लक्ष्य

नीतीश सरकार की ओर से राज्य में 12 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में आज सात हजार से ज्यादा एएनएम को नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

ये भी पढ़ें – Bihar : उर्दू के चमकते सितारों को पटना में मिला सम्मान, जानिए किस-किस को मिला पुरस्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bihar Wings
Bihar Wings
बिहार विंग्स सिर्फ न्यूज़ प्लेटफॉर्म नहीं, एक मिशन है—सच को निर्भीकता से सामने लाने का। यहां मिलती हैं तेज़, तथ्यात्मक और निष्पक्ष खबरें—राजनीति से लेकर समाज तक, ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ग्राउंड रिपोर्ट तक, बिना एजेंडा, सिर्फ पत्रकारिता।
RELATED ARTICLES
Patna
few clouds
33.1 ° C
33.1 °
33.1 °
53 %
6.6kmh
13 %
Tue
32 °
Wed
38 °
Thu
35 °
Fri
37 °
Sat
38 °
spot_img
spot_img
spot_img

Most Popular